असम की खदान से फंसे मज़दूरों को बचाने का अभियान 5वें दिन भी जारी
असम के दीमा हसाओ में जलमग्न हुई कोयला खदान में फंसे 8 मज़दूरों को बचाने का अभियान 5वें दिन तक जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, खदान में भरे पानी के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बार-बार प्रभावित हो रहा है और इस बीच कोल इंडिया ने खदान से पानी निकालने के लिए 500 जीपीएम (गैलन/मिनट) का पंप लगाया है।