असम के डिबालोंग स्टेशन पर पटरी से उतरी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, कोई हताहत नहीं हुआ
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया है कि गुरुवार को डिबालोंग स्टेशन के पास अगरतला-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यात्रियों के लिए 03674 263120, 03674 263126 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।