असम के तिनसुकिया में 10वीं कक्षा के छात्र का स्कूल के हॉस्टल में मिला शव
असम के तिनसुकिया ज़िले में गुरुवार को 10वीं कक्षा के एक छात्र का शव स्कूल के हॉस्टल के कमरे से बरामद हुआ। पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और बच्चे की मौत की सटीक परिस्थितियों का अभी पता नहीं चल सका है। वहीं, परिजन ने बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है।