असम के दुलुंग रिज़र्व फॉरेस्ट में पहली बार दिखा दुर्लभ ब्लैक पैंथर
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को बताया कि लखीमपुर ज़िले के दुलुंग रिज़र्व फॉरेस्ट में पहली बार एक दुर्लभ ब्लैक पैंथर को देखा गया है। उन्होंने कहा, "इस दुर्लभ शिकारी की मौजूदगी हमारे रिज़र्व वनों के पारिस्थितिक महत्व...और असम के वन्यजीव आवासों की सुरक्षा के लिए लगातार किए गए संरक्षण के प्रयासों की सफलता को दिखाती है।"