असम के रायमोना राष्ट्रीय उद्यान के पास छिपकली की नई प्रजाति की हुई खोज
असम में रायमोना राष्ट्रीय उद्यान के पास 'सायर्टोडैक्टाइलस रायमोनाएन्सिस' नामक गेको (छिपकली) की नई प्रजाति मिली है। इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि सरकार प्रजातियों के प्राकृतिक आवासों की रक्षा करना जारी रखेगी और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए समर्थन बढ़ाएगी। ज़ूटाक्सा पत्रिका के अनुसार, इसकी अधिकतम लंबाई 71.1 मिलीमीटर हो सकती है।