असम की लड़की ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाया प्लास्टिक की बोतलों से सस्ता लाइफ जैकेट
असम की 18 वर्षीय अनुस्वेता देब ने प्लास्टिक की वेस्ट बोतलों से ऐसे सस्ते लाइफ जैकेट्स बनाए हैं जिनकी कीमत केवल ₹150/जैकेट है। अनुस्वेता ने कहा, "हम बाढ़ को तो नहीं रोक सकते लेकिन इससे खुद को बचा ज़रूर सकते हैं।" अनुस्वेता बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से हैं और हमेशा से बाढ़ पीड़ितों की मदद करना चाहती थीं।