असम की जेल में अमृतपाल सिंह से मुलाकात करने पहुंची उसकी पत्नी किरणदीप कौर
खालिस्तान समर्थक व 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर गुरुवार को डिब्रूगढ़ (असम) जेल में उससे मुलाकात करने पहुंची जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किरणदीप के साथ अमृतपाल सिंह के सहयोगी व ऐक्टर दलजीत सिंह कलसी की पत्नी नीरू कलसी और उनका बेटा सिमरजीत कलसी भी मौजूद थे।