असम के जोरहाट में रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे बनाया गया बैडमिंटन कोर्ट
जोरहाट (असम) में एक रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे बैडमिंटन कोर्ट बनाया गया है। बीते दिनों मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन कर इसे खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने का रोचक तरीका बताया था। असम बैडमिंटन असोसिएशन के सचिव दिगंता बरगोहेन के अनुसार, एक स्थानीय व्यापारी ने अपने पिता की याद में यह बैडमिंटन कोर्ट बनवाया है।