असम के मदरसे में नाबालिग लड़के का यौन शोषण करने के आरोप में मौलाना अरेस्ट
असम पुलिस ने बताया है कि दक्षिण सलमारा में एक मदरसे के 35 वर्षीय मौलाना को एक नाबालिग लड़के का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीड़ित के परिजन ने कहा, "वह (नाबालिग) मदरसे में जाने से डरने लगा और उससे पूछा गया तो वारदात के बारे में पता चला।" बकौल पुलिस, मामले की जांच जारी है।