असम गैंगरेप का आरोपी क्राइम सीन पर ले जाने के दौरान भागकर तालाब में कूदा, हुई मौत
असम के धींग गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी तफज़ुल इस्लाम की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, इस्लाम को शनिवार सुबह 4 बजे हिरासत में क्राइम सीन पर ले जाया गया था जहां भागने की कोशिश में वह तालाब में कूद गया। वहीं, तलाशी अभियान में 2 घंटे बाद बचाव दल ने उसका शव बरामद कर लिया है।