असम में 11वीं कक्षा के छात्र ने डांटने पर क्लास में चाकू घोंपकर की शिक्षक की हत्या
असम के शिवसागर में शनिवार को 11वीं कक्षा के एक छात्र ने क्लास के अंदर केमिस्ट्री के एक शिक्षक की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, छात्र ने पढ़ाई में खराब प्रदर्शन के लिए कथित रूप से डांटे जाने के बाद 55 वर्षीय शिक्षक पर हमला किया। छात्र को हिरासत में ले लिया गया है।