असम में कोयला खदान में फंसे मज़दूरों को बचाने में जुटे सेना के जवान
असम के दीमा हसाओ ज़िले में 300 फीट गहरी कोयला खदान में सोमवार को अचानक पानी भरने से अंदर फंसे मज़दूरों के रेस्क्यू के लिए सेना के जावनों को लगाया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी मदद कर रही है। खदान के कर्मचारियों के अनुसार, घटना के समय खदान के अंदर लगभग 15 मज़दूर थे।