असम में नाले में गिरे 8 वर्षीय बच्चे का शव 3 दिन बाद मिला
गुवाहाटी (असम) में 3 दिन पहले पिता के स्कूटर से उछलकर नाले में गिरे 8 वर्षीय बच्चे का शव रविवार सुबह बरामद किया गया जिसके बाद सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चे के परिजन ने गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में शव की पहचान की है। वहीं, घटना पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दुख जताया है।