असम में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे सीएम सरमा, बिजली बहाल करने के दिए निर्देश
असम में बाढ़ की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा डिब्रूगढ़ पहुंचे और कुछ इलाकों का पैदल दौरा किया। सरमा ने अधिकारियों को सार्वजनिक एलान करके बिजली आपूर्ति को बहाल करने का निर्देश दिया है। दरअसल, जलभराव के कारण बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए बिजली सप्लाई बंद की गई थी।