असम में बाढ़ से अब तक 106 लोगों की हुई मौत, 12 लाख से अधिक लोग हुए प्रभावित
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के मुताबिक, राज्य में बाढ़ से इस साल अब तक 106 लोगों की मौत हुई है और 24 ज़िलों के 12 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। बकौल एएसडीएमए, धुबरी ज़िला सर्वाधिक प्रभावित है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के अनुसार, कई इलाकों में पानी कम हुआ है और स्थिति बेहतर हो रही है।