असम में बाढ़ से अब तक 62 लोगों की हुई मौत, 21 लाख से ज़्यादा लोग हुए प्रभावित
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों में 6 और लोगों की मौत के बाद इस साल बाढ़ से अब तक 62 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में बाढ़ से 29 ज़िलों के 21 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, बाढ़ के कारण 57,018 हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न है।