असम में बाढ़ से मरने वालों लोगों की संख्या बढ़कर 97 हुई, 1.68 लाख+ लोग हुए प्रभावित
असम में इस वर्ष बाढ़ से अबतक 97 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1.68 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। गोलाघाट सबसे अधिक प्रभावित ज़िला है जहां करीब 54,000 लोग प्रभावित हुए हैं। इसके बाद शिवसागर में 49,000+ और जोरहाट में करीब 27,000 लोग प्रभावित हुए। बाढ़ से राज्यभर में 14,382.26 हेक्टेयर फसल क्षेत्र क्षतिग्रस्त हुआ है।