असम में मिला 'दूसरे विश्व युद्ध' के समय का ज़िंदा बम, सेना की वजह से टला बड़ा हादसा
तिनसुकिया (असम) ज़िले में द्वितीय विश्व युद्ध काल का एक बिना फटा बम रिहायशी इलाके में मिला जिससे लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची भारतीय सेना की बम निरोधक टीम ने क्षेत्र को घेरकर 12 इंच लंबे और 6 इंच व्यास वाले इस बम को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर निष्क्रिय किया।