असम में महिला के प्रेमी ने की उसके 10 वर्षीय बेटे की हत्या, शव सूटकेस में डालकर फेंका
गुवाहाटी (असम) में एक शख्स ने अपनी प्रेमिका के 10 वर्षीय बेटे की कथित तौर पर हत्या करने के बाद उसके शव को सूटकेस में डालकर झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बच्चे की मां को भी हिरासत में लिया है। महिला के मुताबिक, उसका बेटा ट्यूशन के लिए घर से निकला था।