असम में लोअर और अपर प्राइमरी शिक्षक के 4500 पदों पर निकली भर्ती
असम के प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने लोअर प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूल के लिए शिक्षक के 4500 पदों पर भर्ती निकाली है। अधिसूचना के अनुसार, लोअर प्राइमरी स्कूल में 2900 सहायक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए dee.assam.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 मार्च है।