असम में सत्ता में लौटेगी बीजेपी, एग्ज़िट पोल्स का अनुमान
एग्ज़िट पोल्स के अनुसार, बीजेपी एक बार फिर असम में सरकार बनाने जा रही है। 'एक्सिस माय इंडिया' के पोल के मुताबिक, असम की 126 विधानसभा वाली सीट्स में बीजेपी+ को 88-100, कांग्रेस+ को 24-36 सीटें मिलने का अनुमान है। मैट्राइज़ के अनुसार, बीजेपी+ को असम में 85-95 जबकि कांग्रेस को 25-32 सीट्स मिलने का अनुमान है।