असम में होटल में हुई फायरिंग, कई लोगों की मौत; रिसेप्शन पर दिखा खून ही खून
गुवाहाटी (असम) के मशहूर बोरा सर्विस इलाके में सोमवार रात एक होटल में एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पुलिस ने बताया है कि अब तक चार लोगों के शव मिल चुके हैं। घटना के बाद के वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं जिनमें रिसेप्शन के पास लोगों के शव और खून-ही-खून दिख रहा है। आरोपी अभी फरार है।