असम में 14 साल से कम उम्र की लड़की से शादी करने वालों पर पॉक्सो ऐक्ट के तहत होगी कार्रवाई
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया है कि राज्य के मंत्रिमंडल ने 14 साल से कम उम्र की लड़कियों से शादी करने वाले पुरुषों के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज करने का फैसला किया है। सरमा ने कहा कि असम में मातृ और शिशु मृत्यु दर अधिक है और इसका प्राथमिक कारण बाल विवाह है।