असम में आंधी-तूफान व बारिश से 4 लोगों की हुई मौत, प्रभावित हुए 53,000 लोग
अधिकारियों ने बताया है कि असम में आंधी-तूफान के साथ बारिश व बिजली गिरने से संबंधित घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 53,000 लोग प्रभावित हुए हैं। असम सरकार के मुताबिक, तूफान के कारण 22 ज़िलों के 919 गांवों में 14,633 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इन घटनाओं में करीब 6 लोग घायल हो गए हैं।