असम में आर्मी कैंप के बाहर हुआ ग्रेनेड ब्लास्ट, मामले की जांच कर रही पुलिस
असम के तिनसुकिया ज़िले में बुधवार शाम को एक आर्मी कैंप के बाहर ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और बाइक सवार 2 लोगों ने कैंप के अंदर ग्रेनेड फेंकने की कोशिश की थी लेकिन वो बाहर गिर गया। बकौल अधिकारी, मामले में जांच जारी है।