असम में कांग्रेस ने अपने विधायक को जारी किया नोटिस, पार्टी विरोधी ​गतिविधियों का लगाया आरोप

असम में कांग्रेस ने पार्टी विरोधी ​गतिविधियों का आरोप लगाकर अपने विधायक अब्दुर रशीद मंडल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बेदब्रत बोरा ने कहा, "पार्टी को हाल में मंडल के खिलाफ गोलपाड़ा से कई शिकायतें मिली हैं।" उन्होंने कहा, "मंडल को नोटिस का जवाब देने के लिए सोमवार तक का समय दिया गया है।"

Load More