असम में कुख्यात डकैत अफज़ल हुसैन की मुठभेड़ में हुई मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश
असम में डकैती के कई मामलों में शामिल कुख्यात डकैत अफज़ल हुसैन की सिल्चर-हैलाकांडी बॉर्डर के पास मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई जबकि उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बकौल पुलिस, उन्होंने डकैत को पकड़ने के लिए कई किलोमीटर तक उसका पीछा किया था। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।