असम में घर पर बच्चों को जन्म दे रही हैं नाबालिग गर्भवती लड़कियां: सांसद गोगोई
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा है कि असम में नाबालिग गर्भवती लड़कियां घरों पर ही बच्चों को जन्म दे रही हैं। उन्होंने कहा कि किशोरियां पिता व पति की गिरफ्तारी के डर से अस्पताल नहीं जा रही हैं। गौरव ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा राज्य में बाल विवाह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की भी निंदा की।