असम में जंगली हाथियों के झुंड के हमले में एक बच्ची समेत 3 लोगों की हुई मौत
लखीपुर (असम) के फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर ध्रुव दत्ता ने बताया है कि गोलपारा ज़िले में गुरुवार को जंगली हाथियों के झुंड के हमले में एक 17-माह की बच्ची समेत 3 लोगों की मौत हो गई। बकौल अधिकारी, घटना में 2 वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस के अनुसार, घटना के समय हाथियों का झुंड सड़क पार कर रहा था।