असम में जनवरी 2021 से इस साल नवंबर तक ₹1,119 करोड़ की ड्रग्स की गई ज़ब्त: सीएम

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि जनवरी 2021 से इस साल नवंबर तक राज्य में ₹1,118.86 करोड़ की ड्रग्स ज़ब्त की गईं। उन्होंने बताया कि इस दौरान ऐसे मामलों में राज्यभर में कुल 8,280 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल सरमा, इन ड्रग्स में हेरोइन, गांजा, मॉर्फीन, अफीम, मेथमफेटामाइन, कोकेन व भांग का पौधा शामिल हैं।

Load More