असम में ड्रग्स की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई, ₹210 करोड़ की हेरोइन ज़ब्त
असम में गुरुवार को एक वाहन से ₹210 करोड़ की करीब 21 किलोग्राम हेरोइन ज़ब्त की गई। असम एसटीएफ और कछार पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर यह बरामदगी की और मामले में एक शख्स गिरफ्तार हुआ है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के मुताबिक, यह राज्य में पकड़ी गई ड्रग्स की अब तक की सबसे बड़ी खेप है।