असम में तूफान में मरने वालों की संख्या 23 हुई, 1 लाख से अधिक लोग प्रभावित
असम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जीडी त्रिपाठी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में राज्यभर में तूफान और बिजली गिरने के कारण 23 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 3,109 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और 22,545 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। तूफान के कारण 1,591 गांवों के 1,08,997 लोग प्रभावित हुए हैं।