असम में नदी में डूबी ईवीएम ले जा रही एसयूवी, ड्राइवर और पोलिंग ऑफिसर सुरक्षित

लखीमपुर (असम) निर्वाचन क्षेत्र में शुक्रवार को एक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) ले जा रही एसयूवी आंशिक रूप से नदी में डूब गई। अधिकारियों ने बताया कि ड्राइवर और पोलिंग ऑफिसर ने एसयूवी से निकलकर अपनी जान बचाई। घटना तब हुई जब गाड़ी को नदी पार करा रही मशीन से चलने वाली नाव पानी के बहाव में बह गई।

Load More