असम में पुलिस ने ऐम्बुलेंस से पकड़े ₹14 करोड़ के ड्रग्स, एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
असम पुलिस के जॉइंट कमिश्नर पार्थ सारथी महंत ने बताया कि गुवाहाटी में मंगलवार को पुलिस ने एक ऐम्बुलेंस से करीब ₹14 करोड़ के ड्रग्स ज़ब्त किए। पुलिस के अनुसार, ज़ब्त किए गए ड्रग्स में 50,000 याबा टैब्लेट्स और 200 ग्राम हेरोइन शामिल है। बकौल पुलिस, इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।