असम में बाढ़ के कारण 25 ज़िलों के 11 लाख लोग प्रभावित, पानी में डूबे 1,510 गांव
असम में बाढ़ के कारण 25 ज़िलों के करीब 11 लाख लोग प्रभावित हुए हैं व ब्रह्मपुत्र और गौरंगा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राज्य सरकार के अनुसार, वर्तमान में 1,510 गांव जलमग्न हैं। बकौल रिपोर्ट, असम में बीते 24 घंटों में भूस्खलन, बाढ़ व आसमानी बिजली के कारण कुल 4 मौतें हुई हैं।