असम में बाढ़ पीड़ितों के लिए केंद्र ने जारी किए ₹324 करोड़, अब तक 30 लोगों की हुई मौत
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि राज्य में बाढ़ की मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए केंद्र ने एसडीआरएफ से ₹324 करोड़ जारी किए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि यह राशि राहत व पुनर्वास में इस्तेमाल होगी। असम में बाढ़ व भूस्खलन की घटनाओं में अब तक 30 मौतें हुई हैं।