असम में बाढ़ व भूस्खलन की घटनाओं में अब तक 14 लोगों की हुई मौत, 8 लाख लोग प्रभावित
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में बारिश व भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। प्राधिकरण के अनुसार, बाढ़ से राज्य के 29 ज़िलों के 8 लाख से भी अधिक लोग प्रभावित हैं। जमुनामुख ज़िले में 2 गांवों के 500 परिवार रेल की पटरियों पर रहने को मजबूर हैं।