असम में बाढ़ व भूस्खलन की घटनाओं में अब तक कुल 55 लोगों की हुई मौत
असम के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में बाढ़ व बारिश से जुड़ी हालिया घटनाओं में 9 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ राज्य में इस साल बाढ़ व भूस्खलन आदि की घटनाओं में मरने वाले लोगों की कुल संख्या 55 हो गई है। असम में बाढ़ से 18 लाख लोग प्रभावित हैं।