असम में बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई में अब तक 3,015 लोग हुए गिरफ्तार: सीएम सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया है, "बाल विवाह के खिलाफ हमारी कार्रवाई दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है और अब तक 3,015 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।" उन्होंने लिखा, "सामाजिक बुराई के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सकारात्मक पक्ष यह है कि अब लोग खुद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर रहे हैं।"