असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हुई, 6.5 लाख लोग प्रभावित
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने बताया कि राज्य में बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक 25 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 22 ज़िलों में बाढ़ से 6.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बकौल एएसडीएमए, इस समय राज्य के 1,709 गांव पानी में डूबे हुए हैं और 82,503 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।