असम में भारी ओलावृष्टि से 18,000 की आबादी हुई प्रभावित, 4,481 घर हुए क्षतिग्रस्त

असम के कई हिस्सों में मंगलवार को भारी ओलावृष्टि हुई। इसमें करीब 4,481 घर आंशिक रूप से और 2 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए जिससे 18,000 की आबादी प्रभावित हुई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के मुताबिक, राज्य के तिनसुकिया, चराइदेव, शिवसागर और डिब्रूगढ़ ज़िलों के 132 गांव ओलावृष्टि से प्रभावित हुए हैं।

Load More