असम में भारी बारिश व बाढ़ के कारण 4 लाख लोग हुए प्रभावित, अब तक 8 की हुई मौत
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने मंगलवार को बताया कि राज्य में भारी बारिश व बाढ़ के कारण 26 ज़िलों के 4,03,352 लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, बारिश के कारण हुए हादसों में अब तक कुल 8 लोगों की मौत हुई है। गृह मंत्री अमित शाह ने असम को केंद्र से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।