असम में भोज में मछली खाने के बाद 100 से अधिक लोग हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती
गोवालपारा (असम) में भोज में खाना खाने के बाद 100 से अधिक लोग बीमार हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संयुक्त निदेशक (स्वास्थ्य) परेश कलिता ने बताया कि भोज में मछली खाने वाले लोग बीमार पड़े हैं जिससे आशंका है कि मछली के चलते फूड पॉइज़निंग हुई है। बकौल कलिता, ज़्यादातर मरीज़ खतरे से बाहर हैं।