असम में मदरसे में मिली 12 वर्षीय लड़के की सिर कटी लाश, शिक्षक व छात्रावास का वॉर्डन गिरफ्तार
पुलिस ने बताया है कि असम के कछार ज़िले में एक मदरसे के अंदर एक 12-वर्षीय बच्चे की सिर कटी लाश मिलने के बाद मदरसे के शिक्षक और छात्रावास के वॉर्डन को गिरफ्तार किया गया है। घटना रविवार की है और लड़के के रूममेट ने उसकी लाश देखी थी। वहीं, हत्या के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है।