असम में मदरसों को सरकारी स्कूल में बदलने के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
असम के मदरसों को सरकारी स्कूल में बदलने को लेकर गुवाहाटी हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। दरअसल, असम मंत्रिमंडल ने दिसंबर, 2020 में सरकारी मदरसों को बंद करने के एक प्रस्ताव को मंज़ूरी दी थी। इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी लेकिन हाईकोर्ट ने इस कानून को बरकरार रखा था।