असम में यूक्रेन के दो नागरिकों को हिरासत में लिया गया; दोनों के पास नहीं मिला पासपोर्ट, वीज़ा
असम के करीमगंज ज़िले के बदरपुर रेलवे स्टेशन पर यूक्रेन के दो नागरिकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जीआरपी अधिकारी डुलन बोरो ने बताया कि पूछताछ करने पर दोनों अपना पासपोर्ट, वीज़ा नहीं दिखा सके और उनके पास से बांग्लादेशी करेंसी व अन्य सामान बरामद हुए हैं। पुलिस दिल्ली स्थित यूक्रेन के दूतावास से संपर्क कर रही है।