असम में रोने से परेशान होकर 3 वर्षीय बेटे पर माता-पिता ने डाला गर्म तेल, हुए अरेस्ट

कछार (असम) में दंपति को अपने 3 वर्षीय बेटे को मारने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला ने ज़्यादा रोने से परेशान होकर बेटे पर कथित रूप से गर्म तेल डाला था। जिला बाल संरक्षण अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने झुलसे हुए बच्चे को बचाया था और उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया है।।

Load More