असम में शख्स ने नाबालिग बेटी के कथित प्रेमी को बांधकर पीटा, उसके कान काटने का किया प्रयास
पुलिस के मुताबिक, तिनसुकिया (असम) ज़िले में सोमवार को एक शख्स ने अपनी नाबालिग बेटी के कथित प्रेमी की बेरहमी से पिटाई कर उसके कान काटने की कोशिश की। एसपी देबाजीत देउरी ने बताया, "आरोपी...ने लड़के को अपने घर में बेटी के साथ...देख लिया...था।" बकौल पुलिस, "लड़के के कान पूरी तरह से नहीं कटे हैं...और उसका इलाज चल रहा है।"