असम में सेप्टिक टैंक में मिली 12 वर्षीय लड़की की लाश, परिजन ने रेप व हत्या की जताई आशंका
तिनसुकिया (असम) में एक 12-वर्षीय लड़की का शव सेप्टिक टैंक में मिला है। मृतका के परिजन ने रेप व हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि 3 मई को बिहू उत्सव देखकर अपने पिता के एक दोस्त के घर पर रुकने के बाद वह लापता हो गई थी। मामले में लड़की के पिता के दोस्त को गिरफ्तार किया गया है।