असम में ₹21 करोड़ की हेरोइन के साथ 3 लोग गिरफ्तार, साबुन के डिब्बों में छिपाई गई थी
गुवाहाटी (असम) में ₹21 करोड़ की हेरोइन के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपी साबुन के 198 डिब्बों में हेरोइन छिपाकर गाड़ी से कहीं जा रहे थे और तभी उन्हें असम व मेघालय की सीमा स्थित जोराबत इलाके से पकड़ा गया। बकौल पुलिस, गिरफ्तार सभी लोग मणिपुर के निवासी हैं।